March 14, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करेंगे

उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बॉयलर समेत अन्य उपकरणों के सुरक्षा मानदंडों को गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए ताकि जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके।
मूल चंद शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, यमुनानगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में तुरंत सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करें। साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों को कार्य अनुकूल वातावरण मिले।
उद्योग मंत्री ने यह निर्देश उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग और श्रम विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *