January 26, 2026

राज्यस्तरीय हिन्दी दिवस पर राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का गेयटी थियेटर शिमला में किया गया आयोजन

उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

शिमला 14 सितम्बर, 2023: 14 सितम्बर पूरे देश में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसी भी राष्ट्र के लिए एक सूत्र में बांधे रखने के लिए उसका संविधान, निशान तथा उसकी राष्ट्रभाषा की आवश्यकता रहती है। भारत में हिन्दी राष्ट्रभाषा के रूप में व्यवहार में लाई जा रही है।

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हर वर्ष की भान्ति राज्यस्तरीय हिन्दी दिवस पर राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गेयटी थियेटर शिमला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उसके पश्चात्् छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने मुख्य अतिथि तथा सभी पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों/कर्मचारियों व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दी एक सशक्त भाषा के रूप में प्रचलित है तथा विभाग हिन्दी भाषा को पूर्णतः लागू करने के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस मात्र औपचारिकता ना रहे, हमें आज गेयटी से यह सन्देश लेकर चलना है कि हम हिन्दी भाषा में कार्य करने के प्रति समर्पित रहेेंगें। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार श्री पी. सी. लोहमी, डॉ. शशिकान्त शर्मा तथा साहित्यकार डॉ. सत्य नारायण स्नेही द्वारा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व विकास के सम्बन्ध में वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। सुश्री पूनम शर्मा की संस्था कला संगम अकादमी की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के माननीय उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी ने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है। प्राकृत, पाली भी प्राचीन काल में बोलचाल की भाषा रही है। काफी विचार-विमर्श के दौरान संविधान सभा में हिन्दी को बोलचाल की भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। हिन्दी को पूर्ण देश में बोला व समझा जाता है। उन्होंने सभी से हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भी संस्कृत से ही निकली हुई भाषा है। 14 सितम्बर, 1949 को भारत के संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलवाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग की सहायक निदेशक कुसुम संघाईक ने किया।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री शकंर लाल वाशिष्ठ द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘जुगनु जितनी औकात’ का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *