January 29, 2026

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं अधिकारी: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि अपराधियों के बीच पुलिस का भय स्थापित किया जाए और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष गंभीरता दिखाई जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सभी अपराधों की मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर पर की जा रही है और वह स्वयं भी इसकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया, साथ ही चेतावनी दी कि समन्वय की कमी को गंभीरता से लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और अपराधियों के प्रति आक्रामक रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने गन कल्चर और नशे को बढ़ावा देने वाले गानों पर विशेष निगरानी रखने और युवाओं के साथ संवाद बढ़ाकर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने पर बल दिया।

श्री नायब सिंह सैनी ने चिन्हित अपराधों में कन्विक्शन रेट को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया की निगरानी रखते हुए इसका उपयोग सकारात्मक दिशा में सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, सभी थानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी इंस्टॉल करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *