कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम रवाना
अजय कुमार, बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय उपप्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रभारी प्रो. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी प्रतियोगिता के लिए टीम कल रवाना होगी। उन्होनें कहा कि टीम चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, इन्हें कोच ने ट्रेनिंग भी दी है और निश्चित तौर पर ये छात्र गौतम कॉलेज हमीरपुर में होने वाली हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश ठाकुर, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी और टीम मैनेजर प्रोफेसर किशन चंद मौजूद रहे।
