घनारी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की एन एस एस की इकाई ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को विद्यालय परिसर की सफाई के लिए रेगुलर एक्टिविटी का आयोजन किया जिसमें प्रधानाचार्य ललित मोहन की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर नारे लगाकर स्वच्छता की अलख जगाते हुए रैली निकाली जो कि स्कूल परिसर से शुरू घनारी बाजार एवम तहसील मुख्यालय परिसर में पहुंचे जहां विद्यार्थियों ने साफ सफाई भी की और आमजनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया।
इससे पहले विद्यार्थियों ने स्लोगन राइटिंग एवम चार्ट मेकिंग के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाई। साथ ही स्कूल केंपस की क्यारियों एवम एनएसएस वाटिका की साफ सफाई की। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने स्वयंसेवियों को रेगुलर एक्टिविटी में भाग लेने पर तथा पूरी निष्ठा से काम करने की प्रशंसा की। उन्होंने परिसर के अंदर और बाहर के वातावरण को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त करने के लिए स्वच्छता गतिविधियों को जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की सलाह दी।
उधर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अनुशासन व कर्त्तव्य पालन करते हुए राष्ट्र के प्रति सेवा निष्ठा व रक्षा की भावना को जागृत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ गुरदीप छोटू, अधीक्षक पवन शर्मा, प्राध्यापक बलबिंद्र सिंह, अनिल कुमार, जय चन्द इत्यादि उपस्थित रहे।
