February 17, 2026

एन एस एस के स्वयंसेवियों ने दौलतपुर चौक के ऐतिहासिक तालाब को किया गंदगी मुक्त

दौलतपुर चौक, 6 नवंबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक के एन एस एस वालंटियर्स ने शिविर के चौथे दिन दौलतपुर चौक नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार के ऐतिहासिक तालाब, पुखर में पहुंच कर तालाब के चारों ओर फैली गंदगी, कूड़ा ,कचरा, प्लास्टिक को इकठ्ठा कर नगर पंचायत के हवाले किया। इसके उपरांत माता कुहा देवी मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया। सभी स्वयंसेवियों ने मंदिर में जा कर माता रानी के दरवार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया व भजन कीर्तन किया। विद्यालय में रिसोर्स पर्सन के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर ज्योति बाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनके साथ प्रियंका राणा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्वलन के साथ की। ज्योति बाला ने बच्चों को भविष्य में बचत के फायदे, बैंक फ़्रॉड से बचाब, बैंक प्रबन्धन, एटीएम का सुरक्षित उपयोग व स्टडी लोन के बारे विस्तार पूर्वक बताया। अंत में मुख्य अतिथि ज्योति बाला को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार, महिला प्रोग्राम इंचार्ज प्रभजोत राणा, तरन्नुम ठाकुर, मनोज ठाकुर, रूबी ठाकुर, इंदु बाला, मधु कौंडल, अजय कुमार शर्मा, स्वयमसेवी छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *