February 15, 2026

एनएसएस शिविर का विधिवत समापन, प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बांटे पुरस्कार

अनुशासन एवम भाईचारे की भावना को स्वयंसेवी अपने जीवन मे अपनाएं-ललित मोहन

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में चल रहे एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य ललित मोहन ने शिरकत की।एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया ने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा सात दिनों तक किये गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की,साथ ही मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ एवम स्मृतिचिन्ह देकर प्रधानाचार्य ललित मोहन ने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा स्कूल ग्राउंड एवम बुटेनीकल गार्डन से कंटीली एवम अवांछित झाड़ियां हटाने और समाज मे व्याप्त बुराइयों के खात्मे हेतु स्वयंसेवियों द्वारा चलाये गए अभियान की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही आह्वान किया कि सात दिनों में जो अनुशासन एवम भाईचारे की भावना के साथ साथ नैतिक मूल्य उन्होंने सीखें हैं,उन्हें अपने जीवन मे हकीकत में अपनाने के साथ साथ आमजनमानस तक भी पहुंचाएं। इस अवसर उन्होंने विशेष कैम्प में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ गुरदीप सिंह, प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह,रजनीश चौधरी, चारु शर्मा,रविन्द्र सिंह,संदीप पुष्करणा,अनिल ठाकुर,सोनिका चौधरी,प्रिया कुमारी,कमल ठाकुर,अरुण कुमार,शशि भूषण,इंदु शेखर,लक्की गुलेरिया,, सपना,सुरेंद्र सिंह,इंदिरा,खुशबू,अमरीश हयात,राजन जसवाल इत्यादि उपस्थित रहे। रन फ़ॉर यूनिटी में स्वयंसेवियों ने लिया हिस्सा जीएसएसएस घनारी के एनएसएस स्वयंसेवियों न मंगलवार को पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित मोहन की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने रन फ़ॉर यूनिटी में हिस्सा लेते हुए एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *