February 20, 2026

अब 24 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल

शिमला , सहायक रिटर्निंग अधिकारी व उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल 22 मई, 2024 को होनी सुनिश्चित हुई थी, जिसे अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार 24 मई, 2024 को राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभागार में प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे एवं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे आरम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *