February 22, 2026

अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ के दर्शन: हेमराज बैरवा

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार
मोहित कांडा, हमीरपुर 21 अक्तूबर।
जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में पवित्र गुफा की पौड़ियों और प्लेटफार्म को चौड़ा करने का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद बाबा के भक्त आसानी से गुफा के दर्शन कर सकेंगे और उन्हें ज्यादा देर तक लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान जिलाधीश ने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद गुफा का रास्ता चौड़ा हो जाएगा और प्लेटफार्म पर भी श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र मंे विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एडीबी के प्रोजेक्ट को मंजूरी के मिलने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर की कायाकल्प के लिए एक बड़ी योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
इस अवसर पर न्यास के कर्मचारियों ने उनसे संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जिलाधीश का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें कर्मचारी संगठन की ओर से सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *