February 21, 2026

सिविल हॉस्पिटल में अब मुफ्त में मिलेगा खाना

जालंधर : सिविल अस्पताल में ओम आशा चैरिटेबल ट्रस्ट की और से वीरवार को जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था के लिए दो मोबाईल वैन की शुरूआत की गई। यह वैन जच्चा बच्चा वार्ड के समीप सोमवार से लेकर शनिवार तक दोपहर 12: 30 बजे से लोगों को खाना उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ट्रस्ट की और से सतीश जैन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बता दें कि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिछले 2 सालों से शहर में अलग-अलग जगह पर दो मोबाइल वैन के माध्यम से फूड की सप्लाई जा रही थीं। पंजाब के लोहियां में जब बाढ़ आई थी उस समय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाढग़्रस्त गांव में इस वैन को भेजा गया था।
इस मौके पर चैरिटेबल ट्रस्ट के आरपी गुप्ता ने बताया कि इस फूड सप्लाई वैन की शुरुआत सतीश जैन की ओर से अपने माता-पिता ओम और आशा रानी की याद में करवाया गया है। करीब 2 सालों से शहर के अलग-अलग इलाकों में इस मोबाइल वैन की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *