March 14, 2026

अब WhatsApp पर बुक करें फ्लाइट की टिकट, इंडिगो ने लॉन्च की नई सर्विस

नई दिल्ली : इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एआई कनवर्सेशन बुकिंग असिस्टेंट 6Eskai को वॉट्सएप पर लॉन्च किया है। इस सर्विस को Riafy ने डेवलप किया है। इंडिगो में ट्रैवल करने वाले यात्री अब टिकट बुक करने से लेकर, बोर्डिंग पास जनरेट करने और फ्लाइट का स्टेटस चेक करने का काम वॉट्सऐप के जरिए कर सकेंगे।

गूगल पार्टनर Riafy द्वारा डेवलप की गई इस सर्विस के साथ इंडिगो फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को उनकी यात्रा से जुड़े सवाल भी वॉट्सऐप पर पूछने की सुविधा मिल रही है। इस सर्विस के साथ फ्लाइट लेने वाले यात्री टेक्स्ट और वॉइस के जरिए अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। यात्री अपने सवाल इंग्लिश, हिंदी और तमिल में पूछ सकेंगे।

फ्लाइट ऑपरेटर्स ने यह लेटेस्ट अपडेट अपने ग्राहकों के साथ भी शेयर किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए वॉट्सऐप सर्विस को लेकर जानकारी दी है।

इंडिगो बुकिंग असिस्टेंट 6Eskai ऐसे करें इस्तेमाल
इंडिगो की इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को अपने फोन पर एक वॉट्सऐप नंबर +91 7065145858 सेव करना होगा। जैसे ही इस नंबर को सेव किया जाएगा, नंबर पर चैट शुरू की जा सकेगी। ग्राहक वॉट्सऐप चैट की शुरुआत Hi मैसेज सेंड करने के साथ कर सकते हैं। जैसे ही ग्राहक की ओर से मैसेज सेंड किया जाएगा, कंपनी की इस सर्विस में भाषा चुनने को कहा जाएगा। भाषा चुन लेने के बाद के बाद ग्राहक अपने सवाल पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *