December 21, 2025

पंजाब में 25 नवंबर से पहले जारी होगा निकाय चुनावों का नोटिफिकेशन

जालंधर: पंजाब सरकार के पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में इस इकरारनामे से, कि वह 25 नवंबर से पहले निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर देगी, ने राजनीतिक दलों की चुनावी हलचल बढ़ा दी है।

स्पष्ट है कि सरकार अब निकाय चुनाव में देरी नहीं करेगी क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव के चैप्टर को समाप्त कर देना चाहेगी।

यह माना जा रहा है कि सरकार दिसंबर महीने में ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इसी वजह से नगर निगमों और नगर काउंसिलों में भी विकास कार्य तेज किए गए हैं और शहरों में रखरखाव का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है।

पंजाब सरकार का भी निगम कमिश्नरों को निर्देश है कि वह शहर में विकास कार्य और रखरखाव से जुड़े सभी काम दिसंबर के पहले हफ्ते तक पूरा कर लें।

सरकार 25 नवंबर से पहले निगम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी लेकिन इसका शेड्यूल क्या होगा इसे लेकर राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई है।

राजनीतिक माहिर कहते हैं कि सरकार पंजाब के चार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे का इंतजार कर रही है। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आने हैं। अगर यह नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आते हैं तो निगम चुनाव उतनी ही जल्दी होंगे। अगर लोगों का फतवा सरकार के खिलाफ जाता है तो निगम चुनाव जनवरी के पहले से दूसरे हफ्ते तक लटक सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *