पंजाब में पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहे 397 अधिकारियों को नोटिस
चंडीगढ़ : पंजाब में पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहे 397 नोडल अधिकारियों व सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि सूचना मिलने के बावजूद खेतों में लगी बुझाने के लिए समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सबसे अधिक तरनतारन के 130 व अमृतसर के 98 अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने बताया कि जिनको नोटिस जारी हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार खेतीबाड़ी विभाग से लेकर रेवेन्यू, स्कूल शिक्षा, पावरकाम समेत विभिन्न विभागों से 9,000 के करीब मुलाजिम पराली जलाने की रोकथाम में लगे हैं। इसी की नतीजा है कि पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में इस बार कमी देखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद किसानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को पराली जलाने के 9 नए मामले आए, जबकि 13 किसानों की रेड एंट्री हुई है। इसके अलावा 13 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
