बिहार में नीतीश- लालू गठबंधन टूटा, भाजपा संग सरकार बनायेंगे नीतीश
आरोपों- प्रत्यारोपों के बीच बिहार में नीतीश- लालू का गठबंधन टूट गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 10:00 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके साथ ही वे सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे और उम्मीद है कि राज्यपाल से कल ही नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने का आग्रह करेंगे। यह फैसला जदयू की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। इसके बाद राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने सरकारी गाड़ी लौटा दी है। बिहार में हुए सत्ता के इस परिवर्तन से इंडी गठबंधन के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग गया है।
