February 19, 2026

नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन में शामिल होने वाली अटकलों पर लगाया विराम

राजद अध्यक्ष लालू यादव के ऑफर को सिरे से ठुकराया

मुजफ्फरपुर: राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार के लिए इंडी गठबंधन के दरवाजे खुले रखने के ऑफर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने आज अपना रूख स्पष्ट कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान इंडी गठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने साफ कर दिया कि वे किसी भी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। वह एनडीए के साथ ही रहेंगे।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। वह एनडीए में ही रहेंगे। दूसरे गठबंधन से मिल रहे ऑफर को उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामदयालु में बनने वाले आरओबी का निरीक्षण किया। इसके अलावा औराई में बागमती पर बनने वाले पुल और गरहां-हटौरी-अतरार-भनगामा-औराई के कार्य का नक्शे से अवलोकन किया। इसके बाद मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया।

इसके बाद नरौली पंचायत सरकार भवन में मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जीविका स्टाल और पंचायत भवन का जायजा लिया। नरौली में ही बृहद आश्रय गृह का उदघाटन किया। यहीं प्रेक्षा गृह समेत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *