February 15, 2026

चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने शिमला में मुख्यमंत्री से भेंट की

चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए कहा कि निषाद कुमार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने भावी प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *