February 19, 2026

नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में खण्ड पिंजौर के गांव भोरिया के राजकीय सीनीयर सैकेडरी स्कूल में लगाया गया दूसरा रात्रि ठहराव आस पास के 20 से अधिक गांवों के लिए वरदान साबित हुआ। उपायुक्त ने दरबार में लगभग 70 ग्रामीणों की समस्या सुनी, उपायुक्त ने कुछ का मौके पर समाधान किया बाकि समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्रीमती मोनिका गुप्ता ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रात्रि ठहराव के पीछे मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य पिंजौर ब्लाॅक के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर या जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि टालमटोल व विलंब की कोई गुंजाईश नही है। उन्होने सभी अधिकारियों को हर सप्ताह समस्याओं के निदान करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मंगनीवाला के सरपंच प्रतिनिधि के हरियाणा रोडवेज को कई बार बस चलाने की मांग करने के बाद भी बस न चलाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने हरियाणा रोडवेज पंचकूला के जीएम को तुरंत मौके का मुआयना करवाया व ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए मिनी बस चलवाने के निर्देश दिए।

रात्रि ठहराव के सफल कार्यक्रम का आयोजन बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप की टीम द्वारा सफलतापूवर्क किया गया।

उपायुक्त ने खडकुआ के ग्रामीण की कृषि भूमि पर डंगा लगाने की मांग व गांव में नाले के रूकने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्रांमीणों की सुविधाओं व उनको सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ व जानकारी देने के लिए लगभग 35 विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर गा्रमीणों को जानकारी दी गई।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी ट्रैफिक मुकेश मल्होत्रा, एसडीएम चन्द्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *