February 15, 2026

टौणीदेवी के गांव महाड़े में सुरेंद्र कुमार के घर घुसा एनएच का मलवा

रविन्द्र सिंह ठाकुर, हमीरपुर, हमीरपुर जिला की तहसील टौणीदेवी बमसन की ग्राम पंचायत बारीं – मन्दिर के तहत टीका चाहड़ के गांव महाड़े में सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह के घर में नेशनल हाईवे 3 का पानी व मलवा शुक्रवार रात को घुस गया। जिससे मकान , पशुशाला और शौचालय को खतरा पैदा हो गया। एन एच निर्माण कम्पनी द्वारा सड़क मार्ग से पानी का सही निकास न होने के कारण बारिश का सारा पानी सड़क से एक ही स्थान से उतर रहा है ।जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताते चलें कि एनएच 3 का निर्माण कर रही कम्पनी पिछले लम्बे समय से विवादों में घिरी रही ह। सड़क निर्माण का बेतरतीब ढंग से निर्माण कार्य के चलते क्षेत्रवासियों को नित नई- नई समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। यह निर्माण कम्पनी अपने ही ढंग से कार्य करती आ रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को नजरंदाज किया जाता रहा है। सुरेंद्र कुमार के परिजनों ने बताया कि बीती रात एनएच का पानी व मलवा पूरी रात उनके घर में घुसता रहा जिसके चलते यह परिवार अपने घर की सुरक्षा को लेकर पूरी रात चिंतित रहा व पूरी रात जाग कर ही गुजारी। क्षेत्रवासियों ने एनएच निर्माण कम्पनी से मांग की है कि सड़क मार्ग में फैंके गए मलवे को शीघ्र वहां से हटाया जाए तथा पानी की निकासी सही ढंग से की जाए ताकि लोगों के घरों में आने वाले मलवे को रोका जा सके। इस बारे में ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों के घरों, पशुशालाओं व अन्य स्थानों पर एनएच निर्माण कम्पनी का पानी व मलवा गिरा है उनके नुक़सान का यह कम्पनी अति शीघ्र मुआवजा दे। एनएच निर्माण कम्पनी को सही ढंग से काम करना चाहिए ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार के जान- माल का नुक़सान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *