विद्यालयों में शिक्षण के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों के 7400 क्लासरूम में से 4035 स्मार्ट क्लासरूम बन चुके हैं, बकाया क्लासरूम्स को इस वर्ष स्मार्ट क्लासरूम में बदला जाएगा। वे “विशेष चर्चा” कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ से ऑनलाइन माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इन विद्यालयों में शिक्षण के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
