February 27, 2026

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को यहां एम्स से छुट्टी दे दी गई।

2 दिन पहले पीठ में दर्द होने की शिकायत के बाद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा के अनुसार सिंह के पीठ दर्द का उपचार किया गया।

उन्होंने कहा कि सिंह को शनिवार अपराह्न दो बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। सिंह को गुरुवार तड़के न्यूरोसर्जरी विभाग के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *