February 20, 2026

वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित

23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट *

ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा एवं कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए इन प्रक्रियाओं के लिए नई तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अनुसार वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच 25 फ़रवरी तथा ड्राइविंग टेस्ट 26 फ़रवरी को आयोजित किए जाएँगे।

आरटीओ अशोक कुमार ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित नई तिथियों के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *