January 27, 2026

अफ्रीकी देशों में मिला नया खतरनाक वायरस, तंजानिया में 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली – करोना और एचएमपीवी वायरस के बाद एक और वायरस के कारण अफ्रीकी देशों में कई लोगों की मौत हो गई है। अकेले तंजानिया में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस नए वायरस से विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ भी सतर्क हो गया है।

मार्कबर्ग वायरस से तंजानिया में 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह वायरस अफ्रीक के ही रवांडा में 15 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार नए वायरस मार्कबर्ग से हो रहीं मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी गंभीर हो गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्तरी तंजानिया में संदिग्ध मारबर्ग वायरस के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इबोला की तरह मारबर्ग वायरस फलों, चमगादड़ों से उत्पन्न होता है और संक्रमित व्यक्तियों के शारीरिक तरल पदार्थ या दूषित चादर जैसी सतहों के निकट संपर्क के माध्यम से अन्य लोगों के बीच फैलता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि 88 फीसदी से अधिक लोगों के लिए मारबर्ग वायरस खतरनाक है। यदि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो इस वायरस के संक्रमण से 88 प्रतिशत के करीब लोगों को यह परेशान कर सकता है और उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *