February 19, 2026

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम : रुझानों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। चुनाव परिणामों से 43 महिलाओं सहित 873 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की गिनती की जा रही है। निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं, केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में स्थित 28 मतगणना केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा उपाय किये गये हैं।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो गई। रुझानों (Trends) में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन (Congress-NC) ने 53 सीटों के साथ बहुमत (majority) का आंकड़ा छू लिया। वहीं भाजपा 27 और PDP 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं 7 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे है। बहुमत का आंकड़ा 46 है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैंं। यहां से PDP के कैंडिडेट पीछे हैं। दोपहर 12-1 बजे तक लगभग साफ हो जाएगा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां किसकी सरकार बनेगी।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले यानी 2014 में आखिरी बार हुए चुनाव में 65% मतदान हुए थे, यानी इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई। 5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में NC-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *