February 19, 2026

नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए आईईडी ब्लास्ट किया

हमले में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल

नारायणपुर , छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।

घटना के मुताबिक, आईटीबीपी (ITBP) और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम घूरबेड़ा इलाके में गश्त पर थी। जब टीम वापस लौट रही थी, तब नक्सलियों ने पहले से लगाया गया आईईडी ब्लास्ट कर दिया। धमाके में अमर पंवार और के राजेश नामक दो जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सली पिछले कुछ समय से इलाके में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को पकड़ने के लिए आईईडी का सहारा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *