March 21, 2026

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी का लिया आर्शीवाद

ऊना/ सुखविंदर/ ऊना ज़िला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी छिन्नमस्तिका धाम में पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित मां चिंतपूर्णी का आर्शीवाद लेने चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचे। यहां चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने इनका स्वागत किया। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। वहीं मंदिर न्यास चिंतपूर्णी और पुजारियों की ओर से माता रानी की चुनरी मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सजीव कालिया, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्दर छिंदा, पुजारी रोहन कालिया, क्लर्क गुरचरण सिंह, ए एस आई वचित्र सिंह,मन्दिर अधिकारी बलबंत सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *