नवजोत सिद्धू की अब ‘बिग बॉस’ में होगी एंट्री, सोशल मीडिया पर दिया ये अपडेट
नई दिल्ली – राजनीति से दूरी बनाए बैठे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू की अब ‘बिग बॉस’ में एंट्री होने जा रही हैं।
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर सांझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि Major Sidhu in Bigg Boss – dream come true। इस संबंध में कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू आने वाले बिग बॉस में भाग लेंगे। वैसे वह इससे पहले 2022 में बिग बॉस में भाग ले चुके हैं।
