February 19, 2026

नेशनल सेक्रेट्री संदीप पाठक ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती CM से मुलाकात की

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल सेक्रेट्री संदीप पाठक ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती CM भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का हाल-चाल पूछा। पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण गुरुवार को उन्हें मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आर. के. जसवाल ने बताया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल से संबंधित कुछ टेस्ट किए। टेस्ट की रिपोर्ट आने अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की फेफड़ों की आर्टरी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ा, जिससे रक्तचाप अनियमित हो गया। हृदय परीक्षण और जांच के नतीजे आने के बाद ही डॉक्टर आगे निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *