February 23, 2026

राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ने की प्रवचनों की वर्षा गोंदपुर बनेहड़ा में

ऊना/सुखविंदर/7 अक्टूबर/राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज आज गोंदपुर बनेहड़ा में पं राजेंद्र शर्मा और उनकी धर्मपत्नी अनुराधा शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का वहां पहुंचने पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। बाबा जी ने आए हुए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर उन्होंने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि सत्संग ही मन को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि संतों का संग करने से जीवन का बेड़ा पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज लोग काम , क्रोध,वासना,लोभ और मोह में पड़कर अपना रास्ता भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कलयुग में सत्संग करने से ही मनुष्य का बेड़ा पार हो सकता है। सत्संग उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *