राष्ट्र स्तरीय सिविल सेवा खेल तैराकी (पुरूष व महिला ) के लिए 3 दिसंबर को
जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने दी जानकारी
झज्जर, जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय सिविल सेवा खेल तैराकी (पुरूष व महिला ) के लिए 3 दिसंबर को एसटी अक्षयवीर हाई स्कूल सैक्टर 49 गुरुग्राम चयन/ट्रायल संबंधित जिला खेल अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों के द्वारा लिया जाएगा। इस ट्रायल में जिले के सभी सिविल सेवा में कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी/ अधिकारी भाग नहीं लेगें। कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण पत्र अपने विभाग के मुखिया के साथ-अपने आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति पत्र साथ लेकर जायेगें। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस खेल प्रतियोगिताओं में चयन हेतु निर्धारित तिथि/समय/स्थान पर अपने दस्तावेजों सहित पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
