विकसित भारत के निर्माण में युवा वर्ग की निर्णायक भूमिका : नरेश कौशिक
विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी योजनाएं
-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व वार्ड में पहुंचेगा मोदी की गारंटी का वाहन – बोले पूर्व विधायक
-गांव बीर बरकताबाद जाटयान और बीर बरकताबाद सैनियान में गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
बहादुरगढ़,11दिसंबर। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि अमृत काल के आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करना पीएम मोदी का सपना है । युवा वर्ग को अपना कौशल निखार कर विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। इस यात्रा में हर पात्र व्यक्ति तक मोदी- मनोहर सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से पहुंचाया जा रहा है।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक सोमवार को बहादुरगढ़ खंड के गांव बीरबरकताबाद जाटयान और बीर बरकताबाद सैनियान की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पहुंच रही है। जनकल्याण की सोच के साथ ऐसा मेगा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।
उन्होंने कार्यक्रमों में मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम उज्जवला योजना से देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के आंखों से निकलने वाले आंसुओं को पोंछने का काम मोदी सरकार ने किया है। जिन पात्र माताओं व बहनों को रसोई गैस नहीं मिला है, उन सभी को गांव -गांव जाकर रसोई गैस दिए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि अब किसी को रसोई गैस कनैक्शन लेने के लिए किसी मंत्री व वीआईपी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं रही,ये मोदी का बदला हुआ भारत है।
उन्होंने लोक हितैषी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक घर- घर पहुंचाने का कार्य कर रही है अब किसी को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते न ही किसी की सिफारिश लगवानी पड़ती सभी कार्य ऑनलाईन किए गए है।
इस अवसर पर गांव ब्लॉक समिति चैयरमैन वर्षा रानी, बीरबरकताबाद जाटयान की सरपंच स्वीटी रानी, मंडल अध्यक्ष सोनूमान ,मंडल अध्यक्ष सोनू दलाल,बीडीपीओ उमेद सिंह,स्कूल प्राचार्य ज्योति राणा,सरपंच रोहतास सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
