December 26, 2025

नंगल जरियाला पंचायत नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिक

ऊना /सुखविंदर/20अक्तूबर/ नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंगल जरियाला में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें नशे को ना और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस आभियान का शुभारंभ नायब तहसीलदार प्रकाश चंद गगरेट ने किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। इस अभियान में नायब तहसीलदार प्रकाश चंद गगरेट ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर निभा रही हैं अहम भूमिका । उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
इस अभियान में दौलतपुर कॉलेज के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी दी तथा लोगों के घर दस्तक देकर जिलाधीश का संदेश पत्र तथा नशा मुक्त ऊना आभियान के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से गगरेट ब्लॉक की मुख्य समन्वयक श्रुति शर्मा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *