February 16, 2026

विशाल जागरण के उपलक्ष्य पर नन्दी की सवारी, भोलेनाथ शोभायात्रा में बने मुख्य आकर्षण,

अजय कुमार,बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा में पांचवा विशाल भगवती जागरण के उपलक्ष्य पर 9 ज्योतयों सहित हथलौन से बंगाणा बाजार होते हुए पंडाल तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ बैल की सवारी मुख्य आकर्षण रहा। फिल्मी जगत के कोरियोग्राफर कपिल कोहली की इस भोलेनाथ की बैल की सवारी शोभायात्रा में दर्जनों गाडियों सहित सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया। वही विशालकाय श्री हनुमान जी एबम अन्य राधा कृष्ण भी शोभायात्रा का हिस्सा रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद सेंटी, अनिल बंटू, दिनेश खत्री, लक्की सोनी, अमरीक सिंह, रत्न खत्री, अंकुश बर्ज़ाता, संजीव सोनी के अलावा सभी सदस्य एबम अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *