March 12, 2026

स्वीप अभियान के तहत बच्चे ढूंढ रहे मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों के नाम

मतदान के प्रति जागरूक करने की पहल, मतदाता सूची में नाम ढूंढ कर बच्चे दे रहे मतदान करने का संदेश*


जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहें हैं। जिले भर के स्कूलों में बच्चों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के वोटर हेल्पलाइन एप और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम चेक करने का अभियान शुरू किया गया है।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को स्कूलों में सिखाया जा रहा है कि मतदाता सूची में नाम कैसे चेक किया जा सकता है। इसके बाद बच्चे अपने घर जाकर माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच रहे हैं। इस गतिविधि का उद्देश्य न केवल परिवार को जागरूक करना है, बल्कि सभी को मतदान के महत्व से अवगत कराना भी है। अभियान की नोडल अधिकारी और एडीसी, सलोनी शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है, जिसमें बच्चे न केवल परिवार के सदस्यों का नाम चेक कर रहे हैं, बल्कि उन्हें मतदान को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं। यह अभियान जिले में मतदाता जागरूकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है, जहां बच्चों की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *