February 21, 2026

नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, विजय दशमी के दिन ले सकते हैं शपथ

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा (BJP) ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरा बार विधानसभा चुनाव जीता है। हरियाणा (Haryana) का अगला सीएम कौन बनेगा, यह भी लगभग तय हो चुका है। नायब सिंह सैनी (Nayab singh Saini) ही हरियाणा के अगले सीएम होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बढ़ोली और नायब सिंह सैनी आज दिल्ली जा रहे हैं और विजय दशमी के दिन नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। सरकार का गठन अगले कुछ दिनों में हो जाएगा। इससे पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में विधायकों के साथ बैठक करने के लिए पर्यवेक्षकों को वहां भेजेगा, ताकि औपचारिक रूप से पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके। उसके साथ ही कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *