March 11, 2026

नायब सिंह सैनी ने होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा (कुरुक्षेत्र) में एक निजी पैलेस में होली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान कहा कि होली का पावन पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का एक अनोखा संदेश देता है।

इस पावन पर्व पर होलिका दहन की लपटों में समाज की तमाम बुराईयां नष्ट हो जाती है और होली के रंगों की तरह समाज खिल उठता है। इन्हीं पावन पर्वों, तीज और त्यौहारों से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत देश में सबसे अनोखी है। उन्होंने इस अवसर पर होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *