February 19, 2026

मेरे विरोधी सुबह उठते ही मुझे गालियां निकालनी शुरू कर देते हैंः भगवंत मान

बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में आम आदमी क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस दाैरान अपने संबोधन में किसी भी दल का नाम लिए बिना भगवंत मान ने कहा कि विरोधी तो मुझे ही सुबह ही गालियां निकालना शुरू कर देते हैं। मुझे बड़ा अच्छा लगता है कि सुबह ही रोने लग पड़े है। अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारों। मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को कहा कि यह आपका प्यार है। पंचायत चुनाव को लेकर भगवंत मान ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी कि वे इस भ्रम में न रहें कि वे चुनाव में 40-40 लाख रुपये खर्च करेंगे और फिर जीतने के बाद इस पैसे को भ्रष्टाचार करके पूरा करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि इस बार मैं कुर्सी पर बैठा हूं और पंचायत का एक भी पैसा किसी को खाने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से पंचायत चुनने वाले गांव को 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *