मोहाली में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट की पत्नी का कत्ल
कुर्सी से बंधा मिला नाैकर
एस. ए. एस. नगर, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह दुखद घटना फेज-5 में उनके घर पर हुई, जहां गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनका ऑफिस पहली मंजिल पर है। सुबह जब हाउसकीपर काम से घर में घुसी तो उसने अंदर अशोक गोयल की बॉडी देखी और तुरंत पुलिस को बताया। इसी बीच नाैकर कुर्सी से बंधा हुआ मिला। सूचना के बाद एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, घर में लूटपाट हुई और ज्वेलरी और कैश लूट लिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि अगर लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या की तो जवान नौकर को जिंदा क्यों छोड़ दिया? शक के आधार पर पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिया गया नौकर नीरज (25) पिछले 9 साल से गोयल परिवार के साथ काम कर रहा था। घटना के समय कृष्ण कुमार गोयल मस्कट में अपनी बेटी के पास गए हुए थे।
