सुश्री इल्मा अफरोज, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति, ने लाहौल और स्पीति की पहली महिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया
आज, दिनांक 17 मार्च 2025 को सुश्री इल्मा अफरोज, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति, ने लाहौल और स्पीति की पहली महिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह ऐतिहासिक क्षण न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना से जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी।
