February 16, 2026

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी किए 25.88 लाख रुपये

शिवालिक पत्रिका, कुल्लू 15 मई। सांसद प्रतिभा सिंह ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए सांसद निधि से पहली किश्त जारी कर दी है। उन्होंने सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह जानकारी सांसद प्रतिभा सिंह के मीडिया गुरमुख सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा क्षेत्र द्रंग, सराज, मनाली, करसोग, सरकाघाट और मंडी संसदीय क्षेत्र की अन्य विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *