March 13, 2026

बहादुरगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद डॉ अरविंद शर्मा और बेरी में विधायक सुधीर कुमार सिंगला फहराएंगे तिरंगा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी
झज्जर, जिला में इन दिनों गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जिलामुख्यालय के अलावा बेरी,बहादुरगढ़ और बादली में उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। डीसी ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )अनूप धानक तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे।
वहीं बहादुरगढ़ में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ अरविंद शर्मा, बेरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक सुधीर कुमार सिंगला और उपमंडल बादली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झज्जर जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह बिरधाना बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराएंगे। डीसी ने बताया कि उपमंडल स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *