माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है : डॉ. जंगजीत सिंह
सचिन सोनी, कीरतपुर साहिब, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीरतपुर साहिब में मां के दूध के महत्व पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मां के दूध के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। डॉ जंगजीत सिंह मेडिकल ऑफिसर कीरतपुर साहिब ने छह माह तक नवजात शिशु के लिए मां के दूध की महत्ता बताते हुए कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण आहार है।
इस दौरान एलएचवी सुनीता कुमारी ने कहा कि जन्म के समय बच्चे को दही या मिठाई नहीं देनी चाहिए बल्कि मां का पहला भरपूर दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को बोतल से दूध नहीं पिलाना चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इस मौके पर सिकंदर सिंह एसएमआई, बलवंत राय, सुखदीप सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर, जोती कुमारी और हरजीत कौर एएनएम, भरत कपूर सीओ, कुलविंदर सिंह और जसवंत सिंह हेल्थ वर्कर, पूनम रानी मौजूद थे। एचओ, रीना आशा फैसिलिटेटर, निर्मला, सुमन आशा कार्यकर्ताओं और बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं बच्चों का टीकाकरण कराने पहुंची माताएं उपस्थित रहीं।
