February 23, 2026

10 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी:मनोहर लाल

त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले ही हरियाणा में संस्थागत शहरी विकास की दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 14 जिलों में 303 कॉलोनियों को नियमित करने की बड़ी घोषणा की है। इन कॉलोनियों में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए ₹3000 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इनमें 39 नगर पालिकाओं की 193 कॉलोनियां और नगर एवं ग्राम आयो‌जना विभाग की 110 कॉलोनियां शामिल हैं। इन कॉलोनियों में 2,90,540 संपत्तियां बनी हुई हैं। इससे 10 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *