December 21, 2025

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देस राज शर्मा, शिमला, हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार को दोपहर बाद शिमला में शुरू हो गया। 2 बजे शुरू हुए सत्र में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की दोनों दलों कांग्रेस और भाजपा से सत्र के दौरान सहयोग देने की अपील की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों दल सदन की परम्परा और मूल्यों को बनाए रखेंगे। आज सदन में पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक जताया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन के पूर्व सदस्य गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के प्रति भी गहरा शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री चंद्र कुमार चौधरी, सतपाल सिंह सत्ती, सुदर्शन बबलू, राकेश कालिया और विवेक शर्मा ने भी गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक जताया।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अभी गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *