मानसून सत्र विधायक चैतन्य शर्मा क्षेत्र के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने में सफल रहे
दौलतपुर चौक : (संजीव डोगरा) विधान सभा के मानसून सत्र गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकासी मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने में सफल रहे। चैतन्य शर्मा ने सरकार से पशुपालन क्षेत्र को दी जाने वाली मौद्रिक सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया, साथ ही मवेशियों के लिए नियमित स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर चर्चा के साथ-साथ मवेशियों के परित्याग को दंडात्मक अपराध शामिल करने का प्रस्ताव भी पेश किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में गौशालाएं और गौ अभयारण्य खोलने की राज्यव्यापी योजना की आवश्यकता पर भी विचार प्रस्तुत किए।विधायक चैतन्य शर्मा ने जैव ईंधन के उत्पादन के लिए अपने संसाधनों और सुविधाओं का लाभ उठाने में गगरेट की क्षमता को रेखांकित किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नियम संख्या 62 के तहत इस विषय पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। चैतन्य शर्मा ने अपने दृष्टिकोण को सूचीबद्ध किया कि कैसे गगरेट जैव ईंधन क्षेत्र में निवेश के आधार पर हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के प्रयास में योगदान दे सकता है। मुख्यमंत्री महोदय ने सबसे कम उम्र के विधायक की विचारशीलता की सराहना की। चैतन्य शर्मा राज्य की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति के अनुप्रयोग के बारे में सवाल उठाए और स्थानीय और मौसमी नदियों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण भी मांगा।
चैतन्य शर्मा ने विधानसभा गगरेट के सभी जीएसएसएस स्कूलों में साइंस स्ट्रीम शुरू करने की मांग रखी, साथ ही नदियों के प्रदूषण, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, मधुमक्खी पालन उद्योग, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए सुझाव, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, स्थानांतरण नीति, गांवों का विद्युतीकरण, युवा और खेल के संदर्भ मे सवाल उठाए। उन्होंने भूमि हस्तांतरण संबंधित लोक निर्माण मंत्री से प्रश्न में कुठेडा जसवाला में 200 एकड़ स्वीकृत भूमि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को हस्तांतरित की गई है, तो खेलों हेतु भूमि विकसित करने हेतु क्या प्रावधान किये गये हैं इस पर सवाल पूछा। उन्होंने
विद्युत विभाग में रिक्त पदों के अलावा राज्य में घरेलू बिजली मीटरों, केबल, पोल और अन्य संसाधन की कमी है, यदि हाँ, तो यह कमी कब दूर होगी? गगरेट और अंब क्षेत्र में कार्यों की सूची की स्थिति देने पर भी सवाल पूछा।
