February 19, 2026

मोमोज ने ले ली एक महिला की जान, 50 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

हैदराबाद: हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सड़क किनारे एक स्टॉल से मोमोज खाने के बाद 50 लोग बीमार पड़ गए। इसके अलावा कथित तौर पर मोमोज खाने के बाद 31 वर्षीय एक महिला की पर मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट से पता चलता है कि सभी पीड़ितों ने एक ही विक्रेता द्वारा तैयार किए गए मोमोज खाए। पुलिस के अनुसार, महिला और अन्य लोगों ने ‘दिल्ली मोमोज’ नामक फूड स्टॉल से मोमोज खाए थे। चिंतल बस्ती में स्थित यह स्टॉल करीब तीन महीने पहले बिहार से आए छह लोगों ने लगाया था। पुलिस ने बताया कि स्टॉल चलाने वालों को हिरासत में ले लिया गया है।

महिला की सोमवार को मौत हो गई, जबकि अन्य का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, रेशमा बेगम (31) और उसकी 12 और 14 साल की बेटियों ने 25 अक्टूबर को एक रेहड़ी वाले से मोमोज खाए थे। इसके तुरंत बाद,तीनों में गंभीर फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने लगे जैसे उल्टी, दस्त और पेट में दर्द। उन्होंने कहा कि महिला की मौत सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे हुई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने विक्रेता के संचालन की जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से स्टॉल का पता लगाया और पाया कि यह बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *