सहकारी सभा डोहगी के मोहन लाल प्रधान मनोज कुमार बने उप प्रधान
बंगाणा : उपमंडल बंगाणा की सहकारी सभा डोहगी में सदस्यों का चुनाव
शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था। सात वार्डों के चुनावो में किसी भी सदस्य पर सर्वस्मती नहीं हुई। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं ऊना की देखरेख पर चुनाव हुआ था। रविवार को सभा के सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से मोहनलाल को प्रधान व मनोज कुमार को उप प्रधान चुन लिया। मोहन लाल इसी सहकारी सभा के दूसरी बार प्रधान बने हैं।
सहकारी सभा के सचिव सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि मोहनलाल के नेतृत्व में सहकारी सभा अच्छा मुनाफा कमा रही है। आने वाले समय में भी सहकारी सभा लाभ के नए आयाम स्थापित करेगी। सभा के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी सभा ने पिछले वर्ष 12 लाख 81000 रुपए का लाभ अर्जित किया है। जबकि सभा द्वारा खाता धारकों को एफडी पर 7 प्रतिशत व सीनियर सिटीजन को 7:50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बचत खाते पर 3:50 फ़ीसदी व ऋण धारकों को ₹100000 तक 11% व 1 लाख से अधिक राशि के लिए 12% ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारी सभा का आज तक का समस्त कार्य पारदर्शिता से किया गया है। सभा के सदस्यों व उपस्थित हिस्सेदारों को सभा की प्रत्येक बैठक में सहकारी सभा के सभी कमकाजों से अवगत कराया जाता है।
