February 18, 2026

गांव-गांव पहुंचकर लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रही ‘मोदी की गारंटी वैन’

झज्जर, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री मोदी की समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देनेे की गारंटी के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ शनिवार को बादली और झज्जर विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में पहुंची। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव एमपी माजरा और झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव झांसवा में जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,सुंदरेहटी गांव में महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान,गांव फतेहपुरी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ पालक कमल यादव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिसका आमजन प्रभावी रूप से लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद का प्रसारण हुआ,जिसे ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना।
समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति का विकास ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का परम लक्ष्य : कप्तान सिंह
गांव एमपी माजरा और झांसवा में जिप चैयरमैन कप्तान ङ्क्षसह बिरधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करने का जो दृढ़ संकल्प लिया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीति में राष्ट्र धर्म का विषेष महत्व होता है। राष्ट्र धर्म कहता है कि राष्ट्र की रक्षा, संप्रभुता, एकता, और सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि राजा को अपने परिवार का मोह छोडक़र सम्पूर्ण प्रजा की समान रूप से चिंता करनी चाहिए। इस विचार को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सही मायनों में साकार किया है। समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति का विकास ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का परम लक्ष्य है। सभी नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महती भूमिका निभाए। हमेशा भाईचारे को बरकरार रखे। छोटे-मोटे मतभेद भुलाकर समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।
किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : कमल यादव
गांव फतेहपुरी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ पालक कमल यादव ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। बीज से बाजार तक अवधारणा के अनुरूप सरकार किसानों को उत्तम बीजों के वितरण से लेकर उनकी फसल खरीद हेतु बाजार तक पहुंच की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एक किसान परिवार से हैं, वे किसानों का संघर्ष और उनकी समस्याओं से भलि-भांति अवगत हैं। इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। राज्य सरकार ने किसानों को उचित दर पर गुणवत्ता प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।
लाभार्थी अपनी ‘जुबानी’ सुना रहे अपनी ‘कहानी’ :
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों के दौरान जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वे ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ के पास आकर ‘अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाकर सरकार की योजनाओं की सराहना कर रहे हैं। लाभार्थी अपने अनुभव बता रहे हैं जोकि औरों के लिए प्रेरणास्पद हैं। जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, नि:शुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हैं, उन्हें वैन के पास आयोजित कार्यक्रम में मौके पर ही योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है।
मुख्यातिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में गांव एमपी माजरा और गांव झांसवा में जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,सुंदरेहटी गांव में महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान,गांव फतेहपुरी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ पालक कमल यादव ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने धरती कहे पुकार के नामक गीत की शानदार प्रस्तुति दी,जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।
यह रहे मौजूद
इन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सुबाना मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर,सरपंच ईश्वर सिंह,रमेश पहलवान कासनी,पिन्नू डावला,जिला पार्षद वीरभान,झांसवा की सरपंच सरोज देवी,गांव एमपी माजरा में सांसद डा अरविंद शर्मा के पीए सुनील लाकड़ा,बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *