February 21, 2026

वकीलों की चिट्ठी पर मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति

नई दिल्ली – देश के 600 से ज्यादा वकीलों ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को जो चिट्ठी लिखी है वे पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम ने कहा, दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। करीब 50 साल पहले उन्होंने बेहतर न्यायपालिका की बात कही थी। वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्र की कॉपी को रिपोस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *