February 14, 2026

मोदी सरकार 400 पार के विज़न से बढ़ रही आगे: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस सांसद घर द्वार 400 करोड़ का रख रहे टारगेट

क्या हुआ तेरा वादा,ऐसे गाना गाकर सूक्खू सरकार से पूछी दस गारंटिया,

अजय कुमार, बंगाणा, देश मे अभी भी कांग्रेस के ऐसे संसद सदस्य है जिनके पास 400 करोड़ उनके मकान के 6 कमरों की 12 अलमारियों में निकल रहे है। 400 करोड़ को गिनने के लिए 32 मशीनें और 40 बैंक के प्रबन्धक लगे हैं लेकिन 72 घण्टे में अभी तक इतनी बड़ी रकम की गिनती पूरी नहीं हुई है। लेकिन अब कांग्रेस के बड़े नेता उस सांसद को अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ प्रवास पर बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। भारत सरकार मिशन 400 पार के नारे से 2024 में हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर है और कांग्रेस के सांसद मिशन 400 करोड़ से आगे बढ़ रहे है। यही केंद्र में एनडीए सरकार और यूपीए सरकार में अंतर है। ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत इसलिए ही प्रदान किया है कि केंद्र में मोदी सरकार यानी एनडीए और राज्य में भी भाजपा सरकार बनाकर डबल इंजन से विकास को गति प्रदान होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा में राज्य की सूक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शायराना अंदाज़ में कहा कि सूक्खू सरकार,क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा, सूक्खू सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ। उस के लिए बधाई। पर दस गारंटियों का क्या बना। ठाकुर ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य की हर महिला का 18 हजार का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 23 लाख महिलाएं है जो 18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक है। और चालू वर्ष करोड़ो की देनदारी सूक्खू सरकार की हो गई है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब के उत्थान और जनता के सम्मान के लिए आगे बढ़ रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने दस गारंटियों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। यह राज्य की जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से भारी भरकम मदद मिलने पर भी राज्य की सूक्खू सरकार केंद्र से मदद न करने पर राज्य की जनता को भड़काने व झूठ बोलकर उकसाने की बात कर रही है। इस मौके पर पूर्व मन्त्री एवम भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के नदारद पर भड़के अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बंगाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने आये थे। लेकिन कार्यक्रम में न अधिकारी न ही विभागों के कर्मचारी मौजूद थे। ऐसे में भाषण देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ने अधिकारियों के बारे में पूछा तो बड़े विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी नदारद थे। ऐसे में मंच से केंद्रीय मंत्री भड़क गए और अधिकारियों के साथ साथ राज्य सरकार को भी खरी खोटी सुना दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर विभाग के स्टॉल एवम स्वास्थ्य कैम्प लगाने का कार्यक्रम है लेकिन शायद राज्य सरकार राज्य की जनता की हितेषी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नदारद अधिकारियों को नोटिस जारी करके कारण पूछा जाएगा। 

      पीएम मोदी के स्टैचू के साथ अनुराग ठाकुर ने खिंचाई फ़ोटो,

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैचू के साथ फोटो खिंचवाई। जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। और हर व्यक्ति युवा एवम नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टेचू के साथ फोटो खिंचवा रहा है। मेरा भी मन किया। हम उस सरकार के हिस्सा है, उस पार्टी के कार्यकर्ता है, उस देश के नागरिक है जिनकी लोकप्रियता का दुनियां में डंका बजता है। हमें उसके स्टैचू के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *