मोदी सरकार पैरा खिलाड़ियों को दे रही बढिया खेल अवसर: अविनाश राय खन्ना
गोवा में खन्ना ने पंजाब के पैरा खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई, राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बढ़ाया हौंसला
होशियारपुर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि पैरालंपिक कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने गोवा राज्य के पनजी में हो रही 22वीं नैश्नल पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में भाग लेने जा रहे पंजाब के पैरा खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए इस राष्ट्रीय मुकाबले के लिए उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके खन्ना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल अवसर प्रदान कर रही है जिसके चलते पैरा खिलाड़ी हर स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने उज्जवल भविष्य की रचना कर सकते हैं। खन्ना ने कहा कि पंजाब के पैरा खिलाड़ियों ने हर प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों का जोश भरे शब्दों से हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हों पूरी उम्मीद है कि पंजाब के पैरा खिलाड़ी गोवा के पनजी में 10 से 13 जनवरी तक चलने वाली 22वीं नैश्नल पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में भी पदक हासिल कर पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
